Breaking News

कूड़े के डंप के आस पास 500 फीट दीवार बनकर तैयार, शेष कार्य 10 दिन के भीतर होगा पूरा: मेयर रिंटू

मेयर कर्मजीत सिंह रिन्टू।

अमृतसर, 12 अक्टूबर (राजन): मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने बताया कि निगम के भगतावाला स्थित कूड़े के डंप के आसपास 900 फीट दीवार बनवाई जा रही है।  इसमें से 500 फीट दीवार बन चुकी है तथा शेष 400 फीट दीवार तथा डंप के आसपास के कार्य आने वाले 10 दिनों के भीतर पूरे हो जाएंगे।  उन्होंने कहा कि प्रीस्ट्रेस्ट  कंकरीट के माध्यम से बन रही आधुनिक दीवार साढ़े 6 फीट ऊंची है तथा 3 फीट जमीन के भीतर है। इस दीवार को आधुनिक ढंग से पिलरों व स्लेपो के माध्यम से बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शेष रहती 400 फीट की दीवार बनाने के लिए कूड़े को वहां से हटाया जा रहा है तथा आने वाले समय में 900 फीट की दीवार पूरी तरह से तैयार हो जाएगी।  इसके साथ दीवार के आसपास सीसी फ्लोरिंग,  रेलवे लाइन की ओर ग्रीननरी लगाना  तथा दीवार के साथ-साथ ड्रेनिंग का  कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा।

डंप के आसपास बन रही दीवार का दृश्य

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *