Breaking News

स्ट्रीट लाइट विभाग से निकाले गए मुलाजिमों को लेकर मेयर ने नगर निगम जनरल हाउस की मीटिंग 2 नवंबर को बुलाई

अमृतसर, 31अक्टूबर (राजन): नगर निगम द्वारा मोहल्ला सुधार कमेटी के तहत स्ट्रीट लाइट विभाग में कार्यरत इलेक्ट्रीशियन और हेल्पर को नौकरी से निकाल दिया गया था। विभाग से निकाले गए मुलाजिमों द्वारा लगातार रोष प्रदर्शन जारी रखने और निगम हाउस के पार्षद भी इन मुलाजिमों को दोबारा नौकरी पर रखने के हक में हैं। जिस पर मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू ने बताया कि इनको दोबारा नौकरी पर रखने के लिए नगर निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज और अन्य निगम अधिकारियों से विचार विमर्श करने के उपरांत निर्णय लिया गया है कि सिर्फ इस विषय पर नगर निगम जनरल हाउस की बैठक 2 नवंबर बुधवार को शाम 4:00 बजे निगम भवन के मीटिंग हॉल में बुलाई गई है। इस हाउस की मीटिंग में नौकरी से निकाले गए मुलाजिमों को दोबारा नौकरी पर रखने के लिए प्रस्ताव को मंजूर किया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कटरा करम सिंह में जमीन पर कथित कब्जा करने का प्रयास नगर निगम ने रोका

खाली प्लाट की तस्वीर। अमृतसर, 9 अगस्त (राजन): नगर निगम एस्टेट विभाग ने कटरा करम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *