
अमृतसर,6 मार्च (राजन): नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग द्वारा डिफॉल्टर पार्टियों के विरुद्ध छेड़े गए सीलिंग अभियान को जारी रखा।आज गुरु की वडाली क्षेत्र में सुपरिटेंडेंट हरबंस लाल, इंस्पेक्टर रविंदर पाल उनकी टीम द्वारा कपड़े की दुकान, हलवाई की दुकान, मोटर रिपेयर की दुकान और एक वाशिंग सेंटर को सील कर दिया गया। सीलिंग होने के उपरांत चारों दुकानदारों ने प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में टीम को चेक दे दिए। जिस पर सील की गई दुकानों की सील खोल दी गई। इसी तरह से नॉर्थ जोन के सुपरीटेंडेंट दविंदर बब्बर अपनी टीम के साथ डिफॉल्टर पार्टियों को दस्तक दी। किंतु पार्टियों ने मौके पर ही भुगतान कर दिया।
40 लाख एकत्रित हुआ टैक्स

प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के नोडल अफसर सैक्टरी दलजीत सिंह ने बताया कि आज नगर निगम को 40 लाख रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ है। इसमें 24 लाख रुपया पुलिस विभाग से ही टैक्स आया है। उन्होंने बताया कि कल मंगलवार को साउथ- ईस्ट जोन सीलिंग अभियान चलाएंगे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News