
अमृतसर,10 मई (राजन): जालंधर लोकसभा उपचुनाव में 53% वोटिंग होने का अनुमान है। उम्मीदवारों की जीत ईवीएम मशीनो में कैद हो गई। इसका नतीजा 13 मई को आना है। दोपहर 5 बजे तक 50% ही वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा 54% वोटिंग शाहकोट में हुई। इसके बाद करतारपुर में 53.9%, जालंधर वेस्ट में 53.5%, फिल्लौर में 52.7%, नकोदर में 51.9%, जालंधर नॉर्थ में 51.1%, आदमपुर में 50.7%, जालंधर कैंट में 46% और जालंधर सेंट्रल में सबसे कम 45.3% वोटिंग हुई।
सभी कर रहे जीत का दावा
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों के बीच झलक रहा था। छिटपुट हंगामे के बीच चुनाव शांतिपूर्ण ही रहा।
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी लोगों का किया धन्यवाद
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने जालंधर लोकसभा सीट के लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का ध्यान शांतिपूर्ण तरीके से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने पर है। उन्होंने कहा कि यह बहुत संतोष की बात है कि सभी मतदान केंद्रों पर अधिक से अधिक मतदाता आए और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News