
अमृतसर,11 मई(राजन): आगामी समय में होने वाले नगर निगम चुनाव में अपना परचम बरकरार रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी में भी बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में भाजपा जिला अमृतसर शहरी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना मसराम में आयोजित की गई, जिसमें जिला पदाधिकारियों, विधानसभा इंचार्जों, जिला मोर्चा अध्यक्षों तथा जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्षों ने भाग लिया।हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव के बाद अब नगर निगम चुनाव में भी भाजपा पहली बार गठबंधन के बिना गुरुनगरी की सभी 85 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारेगी और अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा इस बार गुरुनगरी की सभी वार्डों में अपने पार्षद जिताने का लक्ष्य ले कर चल रही है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक कोई कमी न रहे इसके लिए पूरी तैयारी कर रही है। उन्होंने पदाधिकारियों को कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर जो वोटर लिस्ट तैयार की जाए, उसका विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर जिला महासचिव सलिल कपूर, मुनीश शर्मा, विधानसभा इंचार्ज सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, राजीव भगत, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह बतरा, मोहित महाजन, संजीव खोसला, मीनू सहगल, कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव राजेश टोनी, नरिंदर गोल्डी, मंजीत कौर थिंद, राजीव शर्मा डिम्पी, सीमा शर्मा, सविता महाजन, सुखदेव सिंह हनेरियां, मनोहर सिंह, सतपाल डोगरा, विन्नी सोनी, याशिव भूटानी, मोर्चा अध्यक्ष श्रुति विज, शिव कुमार, गौतम राज प्रकोष्ठ के संयोजक गौरव तेजपाल, धीरज काकड़िया, डॉ. नीरज आदि उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें