Breaking News

नगर निगम की जमीन पर कब्जा करके पार्किंग स्टैंड और बोर्ड लगाने पर लैंड विभाग ने की कार्रवाई

अमृतसर,8 जून (राजन): नगर निगम की जमीन पर कब्जा करके पार्किंग स्टैंड और सड़क पर बोर्ड लगाने  पर लैंड विभाग ने कार्रवाई की है। निगम एस्टेट अफसर  धर्मेंद्र जीत सिंह ने बताया कि गेट हकीमा स्थित एक कमर्शियल अदारे वालों ने अदारे के बाहर अपनी गाड़ियों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्टैंड बनाने और सड़क पर ही बोर्ड लगाने पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सड़क पर एंगल गाड़ कर अपने वाहनों के लिए लगाए गए एंगल उखाड़ दिए गए हैं। सड़क किनारे लगे बोर्ड को भी तोड़ा गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वाॉल्ड सिटी के विकास के लिए नगर निगम द्वारा जारी किए गए 417.82 करोड़ के टेंडर निगम रद्द करने जा रही

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 4 फरवरी(राजन गुप्ता): विवादों में दिख रहे अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *