सुनील जाखड़ को प्रो. सरचांद सिंह, मनमोहन सिंह सठयाला और आलमबीर सिंह संधू ने शुभकामनाएं दीं

अमृतसर,11 जुलाई(राजन):भारती जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की रगों में पंजाब है, पंजाबियों की नब्ज को पहचानने और पंजाब, पंजाबी और पंजाबीयत के प्रति उनकी रचनात्मक सोच से पंजाब भाजपा को मजबूती मिलेगी और अब पंजाब भाजपा को कोई गठबंधन या सहारे की जरूरत नही है।पार्टी तेजी से आगे बढ़ेगी।ये विचार राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार एवं भाजपा के सिख नेता प्रो. सरचांद सिंह ख्याला, पूर्व विधायक मनमोहन सिंह सठियाला, आलमबीर सिंह संधू और कुलदीप सिंह काहलों ने दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान ने सुनील जाखड़ पर भरोसा किया है और पंजाब भाजपा को एक अनुभवी, सक्षम, बुद्धिमान और विनम्र नेता दिया है। जिनके स्वभाव में सबको साथ लेकर चलने की क्षमता है।प्रो सरचंद सिंह ने कहा कि जाखड़ आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और भाजपा को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

जाखड़ के नेतृत्व में पंजाब भाजपा पंजाब के लिए एक मजबूत राजनीतिक विकल्प बनेगी और पंजाब की 13 लोकसभा और 117 विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराने में कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ सिखों से प्यार करने वाले नेता हैं।चूंकि वे सिख मुद्दों को करीब से जानते और समझते हैं, इसलिए उनके नेतृत्व से सिख मुद्दों को सुलझाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज पंजाब आर्थिक और बौद्धिक बर्बादी के कगार पर खड़ा है। एक मजबूत नेतृत्व ही नशे, डकैतियों, हत्याओं और गिरोहों से बर्बाद हो रहे पंजाब को सही रास्ते पर ला सकता है। पंजाब और पंजाब बीजेपी को एक गतिशील नेतृत्व की जरूरत थी, बीजेपी हाईकमान ने सुनील जाखड़ के रूप में इस जरूरत को पूरा किया है। प्रो सरचांद सिंह ने सुनील जाखड़ को हर तरह से समर्थन देने का आश्वासन दिया और कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पंजाब भाजपा पंजाब की सभी 13 सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में योगदान देगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें