Breaking News

नगर निगम के एस ई दीपेंद्र संधू लंबी छुट्टी पर गए

अमृतसर,25 अगस्त (राजन): नगर निगम के एस ई (सिविल) दीपेंद्र सिंह संधू लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। संधू ने हायर स्टडी के लिए डेढ़ साल से अधिक की छुट्टी पहले पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग से मंजूरी लेकर अब नगर निगम से रिलीव हो गए हैं। नगर निगम के पास पहले ही इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों की भारी कमी है। इस वक्त नगर निगम में ओ एंड एम विभाग में कोई एस ई नहीं है। नगर निगम के पास अब एक ही निगरान इंजीनियर सिविल संदीप सिंह ही कार्यरत है। संभावना है कि नगर निगम लुधियाना से एक एस ई का तबादला नगर निगम अमृतसर में हो जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी: विधायक डॉ अजय गुप्ता

अमृतसर, 25 मार्च(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *