Breaking News

सट्टे के आरोपी के साथ पुलिस के सीनियर अधिकारियों के नाचते की वीडियो आई सामने

पुलिस अधिकारी लाइन हाजिर किए

अमृतसर,25 अगस्त (राजन): सट्टे के आरोपी के साथ पुलिस के सीनियर अधिकारियों के नाचते की वीडियो सामने आई है। जिसके बाद अमृतसर के शहरी व देहाती पुलिस सवालों के घेरे में हैं। यह वीडियो कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने सभी अधिकारियों के
खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें लाइनहाजिर कर दिया है। इस वीडियो में दो डीएसपी रैंक के अधिकारी संजीव कुमार व प्रवेश चोपड़ा दिख रहे हैं। यह दोनों ही डीएसपी अमृतसर देहाती में तैनात हैं। वहीं इस वीडियो में चार एसएचओ रैंक के अधिकारी धर्मेंद्र कल्याण, गुरविंदर सिंह, नीरज कुमार और गगनदीप सिंह भी दिख रहे हैं।

सट्टे के लग चुके हैं आरोप

वीडियो में दिखने वाला आरोपी कमल बोरी है, जिस पर सट्टेबाजी के आरोप लग चुके हैं। खास बात है कि आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने ही पंजाब पुलिस में रहते हुए कई मामले कमल बोरी के खिलाफ दर्ज किए थे। जिसके बाद कई महीनों तक कमल बोरी को जेल में रहना पड़ा था। अब वह फिलहाल सभी
मामलों में बेल पर है ।

पुलिस ने गुप-चुप लिया एक्शन

इस वीडियो के वायरल होने के बाद अमृतसर पुलिस ने मीडियो के सामने रिएक्शन देने मना कर दिया। वहीं दूसरी तरफ पंजाब पुलिस ने एक्शन लेते हुए सभी पुलिस अधिकारियों लाइन हाजिर कर दिया है। इन सभी अधिकारियों को संबंधित थानों से रिलीव होकर पुलिस लाइन में आने के लिए कह दिया गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने पाक ISI समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया;  पुलिस बिल्डिंग्स को टारगेट करने की साज़िश नाकाम की और खासा कैंट IED ब्लास्ट केस सुलझाया

अमृतसर, 13 अक्टूबर(राजन): पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (DGP) गौरव यादव ने मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *