Breaking News

आग लगने वाली फैक्ट्री के भीतर गंभीर घायल अवस्था में 7 मुलाजमो को अस्पताल में पहुंचया,3 की मृत्यु की आशंका

अमृतसर,5 अक्टूबर (राजन): मजीठा रोड साथ नागकला क्षेत्र में एक दवाइयां बनाने वाली क्वालिटी फार्मा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से फैक्ट्री के भीतर कुछ मुलाजम गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात को फैक्ट्री की मैनेजमेंट द्वारा गंभीर रूप से घायल हुए मुलाजमो को एंबुलेंस में डालकर अस्पताल में लगाया गया। आशंका है इनमें से  तीन की मृत्यु हो चुकी है। फैक्ट्री में कार्यरत  तकरीबन आधा दर्जन कर्मचारी और कारीगर लापता बताए गए। यह लोग शिफ्ट खत्म होने के बावजूद अपने के घरों में नहीं पहुंचे थे। आग की खबर फैलते ही फैक्टरी कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्य मौके पर पहुंचना शुरू हो गए। हादसे के समय फैक्टरी में कुल कितने लोग मौजूद थे? फैक्ट्री की मैनेजमेंट से इस बारे में बात करने की कोशिश की गई, किंतु उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कटरा करम सिंह में जमीन पर कथित कब्जा करने का प्रयास नगर निगम ने रोका

खाली प्लाट की तस्वीर। अमृतसर, 9 अगस्त (राजन): नगर निगम एस्टेट विभाग ने कटरा करम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *