Breaking News

मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन की हड़ताल समाप्त , मुख्यमंत्री ने नए साल का तोहफा देते हुए डी ए में 4%की बढ़ोतरी

अमृतसर,18 दिसंबर:पंजाब में 8 नवंबर से शुरू हुई मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन की हड़ताल 40 दिन के बाद थम गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वादे के अनुसार सोमवार को मिनिस्ट्रियल स्टाफ के साथ मुलाकात की है। बैठक के बाद सीएम मान ने मिनिस्ट्रियल स्टाफ को नए साल का तोहफा देते हुए डी ए में 4% बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। वहीं, अन्य मांगों पर विचार का आश्वासन दिया गया है।सीएम भगवंत मान के अनुसार डी ए में 4% की बढ़ोतरी का फैसला 1 दिसंबर 2023 से प्रभावी होगा। वहीं मिनिस्ट्रियल स्टाफ ने इस फैसले पर खुशी जाहिर की है। लेकिन अन्य मांगों पर सरकार को विचार करने के लिए कहा है। ये बैठक.चंडीगढ़ में पंजाब भवन में हुई। इसके साथ दिसंबर महीने का अटका वेतन भी अब जल्द कर्मचारियों के खाते में आने की आस बनी है।

43 विभागों का काम हो रहा था प्रभावित

बता दे  कि इस हड़ताल के चलते 43 विभागों का काम प्रभावित हो रहा था। इसमें जिले के डीसी कार्यालय,
परिवहन विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग,
खजाना कार्यालय, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, भवन व सड़क विभाग सिंचाई विभाग सहित करीब 43 विभागों का काम मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रभावित हो रखा था।

कर्मचारियों की ये हैं मांगें

मिनिस्ट्रियल स्टाफ नेता जगदीश ठाकुर ने बताया कि
कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना लागू कराना चाहते हैं। इसके अलावा महंगाई भत्ते की लंबित तीन किश्तें जारी करना और कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना उनकी मुख्य मांगें हैं। उनकी मांगें जायज हैं, जिस पर विचार करने का आश्वासन दिया गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को हो रही है परेशानी

अमृतसर में गैस एजेंसी के बाहर उपस्थित लोग। अमृतसर,13 मार्च:अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *