Breaking News

चार गुरुद्वारों में नगदी चोरी

अमृतसर,20 दिसंबर: अमृतसर के नजदीकी गांवों में चार गुरुद्वारों में चोरों ने चड़ावे की रकम को चोरी किया है। कहीं गोलक तोड़ दी तो कहीं गोलक उठाकर ही ले गए। पुलिस ने चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अमृतसर के खलचियां ब्लॉक के तहत आते गांव छज्लवंडी में गांव के ही तीन गुरुद्वारों में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। गुरुद्वारा साहिब बाबा जीवन सिंह के प्रधान दारा सिंह ने बताया कि सुबह जब साढ़े 4 बजे के करीब वह गुरुद्वारा साहिब में गए तो देखा कि ताले टूटे हुए हैं और गोलक कोतोड़कर 10 हजार चुरा लिए गए थे।

एक गुरुद्वारे से 30 से 35 हजार चुराए

इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि गांव के ही अन्य गुरुद्वारों साहिब सावन मल जी में भी गोलक तोड़कर से 30 से 35 हजार रुपए चोरी कर लिए गए। वहीं गांव के ही एक अन्य गुरुद्वारा साहिब सत्संग में भी ताले तोड़े गए हैं और गोलक के साथ छेड़खानी की गई है। पुलिस ने एक अनजान व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया है।

तारसिक्का के गांव में भी सुबह-सुबह चोरी

अमृतसर के ही तारसिक्का ब्लॉक के टांगरा गांव में चोर गोलक उठा कर ले गया। जिसमें 10 हजार के करीब कैश था। ग्रंथी गुरपाल सिंह ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह गुरुद्वारा साहिब पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गोलक वहां मौजूद नहीं थी। उन्होंने इसकी जानकारी कमेटी के प्रधान अवतार सिंह को दी। जिसके बाद आसपास के सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि अनजान व्यक्तियों की ओर से गोलक को गुरुद्वारा साहिब के पीछे ले जाकर तोड़ा गया है। जहां से गोलक बरामद कर ली गई। पुलिस की ओर से तीन अनजान व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सेंट्रल जेल अमृतसर का ज्यूडिशियल इंस्पेक्शन; कैदियों के लिए दो हफ़्ते का मेडिकल कैंप

अमृतसर, 7 फरवरी(राजन): डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज अमृतसर जतिंदर कौर, परमिंदर कौर बैंस (एडिशनल चीफ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *