Breaking News

युवा वॉलिंटियर्स का सड़क यातायात के लिए स्वैच्छिक समर्थन कार्यक्रमो का किया गया आयोजन

अमृतसर,18 जनवरी:नेहरु युवा केंद्र अमृतसर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यातायात पुलिस आयुक्तालय , अमृतसर के सहयोग के साथ दिनांक 11 से 17 जनवरी 2024 तक जिला अमृतसर मे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान और मेरा भारत युवा वॉलिंटियर्स का सड़क यातायात के लिए स्वैच्छिक समर्थन कार्यक्रमो का आयोजन किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ मे मेरा भारत वॉलिंटियर्स को खालसा कॉलेज ऑफ एंजिनीरिग एण्ड टेक्नॉलजी अमृतसर, सरूप रानी महिला महाविध्यालय  गोवर्टमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ गारमेंट टेक्नॉलजी , आई टी आई आर्ट एण्ड क्राफ्ट , सरकारी उच्च माध्यमिक विधालय , सरकारी उच्च माध्यमिक विधालय मजीठा रोड,अमृतसर मे जागरूकता कार्यक्रमों एवं सड़क सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया, वॉलिंटियर्स को ट्रैफिक पुलिस शिक्षा विभाग सब- इन्स्पेक्टर दलजीत सिंह एवं हेड कांस्टेबल सलवंत सिंह द्वारा प्रशिक्षित किया गया, वॉलिंटियर्स को यातायात नियमों, हेलमेंट सीट बेल्ट के प्रयोग, यातायात चिन्हों इत्यादि के बारे मे विस्तृत रूप से प्रशिक्षित किया गया ।प्रशिक्षित किए गए वॉलिंटियर्सको ट्रैफिक पुलिस अमृतसर के साथ जिला अमृतसर के विभिन्न यातायात स्थलों पर नियुक्त किया गया, कार्यक्रम को हरी झंडी ए सी पी ट्रैफिक पुलिस जगबीर सिंह द्वारा दी गई, कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन 100 वॉलिंटियर्स को, मेरा भारत की टी- शर्ट एवं कैप पहनाकर नियुक्त किया गया, इस साप्ताहिक कार्यक्रम मे 500 युवा वॉलिंटियर्स ने अपनी सेवाये प्रदान की।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सांसद औजला ने जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज से की अहम मुलाकात, अमृतसर के विकास और प्रदूषण पर हुई विस्तृत चर्चा

अमृतसर, 3 मई :अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज श्री अकाल तख्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *