Breaking News

अमृतसर लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों की इतनी इतनी संपत्ति : भाजपा के संधू 32.75 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर

अमृतसर,14 मई : अमृतसर लोकसभा चुनाव में  4 बड़ी पार्टियों भाजपा, कांग्रेस, शिअद और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर पूरी तरह से मैदान में उतर चुके हैं । भाजपा के उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू सबसे अमीर हैं, जिनके पास 32.75 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। 12.36 करोड़ की संपत्ति के साथ शिअद के अनिल जोशी दूसरे, कांग्रेस के गुरजीत औजला 4.73 करोड़ के साथ तीसरे और आम आदमी पार्टी उम्मीदवार कुलदीप धालीवाल 3.7 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर हैं।

इतनी इतनी संपत्ति बड़ी

5 साल में औजला की संपत्ति 1.34 करोड़, 2 साल में
धालीवाल की 1.46 करोड़ और जोशी की 5.26 करोड़
चल-अचल संपत्ति बढ़ी है। वहीं भाजपा के तरनजीत संधू तो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं । औजला की चल संपत्ति 5 साल में 1.09 करोड़ तो अचल संपत्ति 25 लाख तक बढ़ी है। 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान चल संपत्ति 1,84,95,004 रुपए थी जो 2024 में 2,93,95,462 रुपए पहुंच गई। वहीं अचल संपत्ति 1,63,40,000 रुपए थी जो 25 लाख बढ़कर 1,88,40,000 रुपए पहुंच गई। जो देनदारी 5 साल पहले 90.31 लाख थी जो बढ़कर अब 1.22 करोड़ है। वहीं 2022 में विस चुनाव के दौरान आप प्रत्याशी कुलदीप धालीवाल की चल संपत्ति 5,71,898 रुपए थी जो अब52,06,696 रुपए पहुंच गई है। वहीं अचल संपत्ति भी 1 करोड़ बढ़ी है। इसके अलावा शिअद प्रत्याशी अनिल जोशी की 2 साल में चल संपत्ति 3.91 करोड़ तो अचल संपत्ति 1.35 करोड़ और पत्नी की चल संपत्ति 59.27 लाख रुपए बढ़ी है। वहीं जोशी पर 84.70 लाख की देनदारी बढ़ी है।

उम्मीदवारों से ज्यादा गोल्ड पत्नियों के पास

उम्मीदवारों से ज्यादा गोल्ड उनकी पत्नियों के पास है। 3 प्रत्याशियों के पास गोल्ड हैं।सबसे अधिक गोल्ड गुरजीत औजला की पत्नी के पास 34.65 लाख तो खुद उनके पास 34.46 लाख रुपए की ज्वैलरी है। वहीं दूसरे नंबर पर अकाली दल के जोशी की पत्नी के पास 39.74 लाख तो खुद के पास 18.76 लाख का गोल्ड है। वहीं भाजपा प्रत्याशी संधू की पत्नी के पास 29.81 लाख तो खुद के पास 3.31 लाख रुपए की ज्वैलरी है। जबकि आप प्रत्याशी धालीवाल के पास गोल्ड नहीं है, उनकी पत्नीके पास 3.50 लाख रुपए का गोल्ड है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

भिंडी सैदां घटना के बाद कांग्रेस का बड़ा फैसला: जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों का बहिष्कार

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद गुरजीत सिंह औजला। अमृतसर, 6 दिसंबर (राजन):भिंडी सैदां मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *