
अमृतसर, 17 सितंबर(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 51, 53 और 57 में गलियों में सीसी फ्लोरिंग डालने के विकास कार्य शुरू करवाए। विधायक डॉ गुप्ता ने वार्ड नंबर 53 के क्षेत्र नीवी आबादी की गलियों, डेरा राधा स्वामी के साथ पड़ती गलियों, वार्ड नंबर 51 के क्षेत्र पराड़ीवाल की गलियों के निर्माण कार्य और वार्ड नंबर 57 में गली तरखना, गली मसीत वाली, गली डायमंड वाली हवेली जमादार, गली कुरिचा खुह कोडिया, गली लोहारावाली, गली न्यू आबादी तिवाड़ीया को बनवाने का कार्य शुरू करवाया।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि कहा कि जब से वह विधायक चुने गए हैं, तब से लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका हल निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर जब भी लोगों द्वारा उनसे संपर्क किया जाता है, जल्द से जल्द उस क्षेत्र के विकास कार्य शुरू करवा दिए जाते हैं।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि विधायक चुने जाने से लेकर आज तक लोगों की सहूलत के लिए प्रीमिक्स सड़के बनवाने, सीसी फ्लोरिंग से गलियां बनवाने, नए ट्यूबवेल शुरू करवाने, पार्कों को बनवाने, स्ट्रीट लाइट लगवाने और सीवरेज व्यवस्था के कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों को लेकर लगातार टेंडर प्रक्रिया जारी रखी हुई है, आने वाले चार महीनो में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास का कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनाव से पहले जो लोगों को गारंटिया दी थी, उन सभी गारंटिया को पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों और पार्टी वॉलिंटियर्स द्वारा
मिल रहे सहयोग और विश्वास के लिए दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि इसी सहयोग से अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की तरक्की और बदलती तस्वीर का यह सफर उसी गति और प्रतिबद्धता के साथ लगातार आगे बढ़ता रहेगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों द्वारा विकास कार्य शुरू करवाने पर विधायक डॉ अजय गुप्ता का धन्यवाद किया। इस मौके पर पार्षद पति ताहिर शाह, बाबा सलीम, राज कुमार गोला, राहुल सेठी,हैप्पी कुमार, सोनू पहलवान, ब्लॉक इंचार्ज गुरदास सिंह, जग्गा सिंह, विमल भट्टी, कैप्टन लखबीर सिंह विशाल लाडी, अमन ढिल्लों, विक्की कुमार, बक्शी सिंह, वार्ड इंचार्ज साजन कुमार, विपिन कुमार, आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News