
अमृतसर, 24 मई :कांग्रेस पार्टी के अमृतसर लोकसभा प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला के नेतृत्व में अमृतसर नगर निगम के खिलाफ नगर निगम कार्यालय में धरना दिया गया।जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी, पूर्व मंत्री डाॅ. राज कुमार वेरका, पूर्व विधायक सुनील दत्ती, पूर्व विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारियां, जिला कांग्रेस प्रधान अश्विनी कुमार पप्पू समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि पंजाब में विज्ञापनो वाली सरकार है। गुरु नगरी अमृतसर का बुरा हाल है। जगह-जगह पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पिछले 2 साल से नगर निगम का चुनाव नहीं करवाया है। जिस कारण नगर निगम का हाउस ही नहीं है। नगर निगम के पार्षद और हाउस ना होने के कारण शहरवासियो की समस्याओं का हल नहीं निकल रहा है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News