Breaking News

पंजाब में विज्ञापनो वाली सरकार, शहर का बुरा हाल: गुरजीत सिंह औजला

अमृतसर, 24 मई :कांग्रेस पार्टी के अमृतसर लोकसभा प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला के नेतृत्व में अमृतसर नगर निगम के खिलाफ नगर निगम कार्यालय में धरना दिया गया।जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री  ओम प्रकाश सोनी, पूर्व मंत्री डाॅ. राज कुमार वेरका, पूर्व विधायक सुनील दत्ती, पूर्व विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारियां, जिला कांग्रेस प्रधान अश्विनी कुमार पप्पू समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि पंजाब में विज्ञापनो वाली सरकार है। गुरु नगरी अमृतसर का बुरा हाल है। जगह-जगह पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और लोगों के घरों में  गंदा पानी पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पिछले 2 साल से नगर निगम का चुनाव नहीं करवाया है। जिस कारण नगर निगम का हाउस ही नहीं है। नगर निगम के पार्षद और हाउस ना होने के कारण शहरवासियो की समस्याओं का हल नहीं निकल रहा है।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने अनगढ़ क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान: कहा, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जा रहा

सफाई अभियान दौरान विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य। अमृतसर, 3 मई (राजन गुप्ता):केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *