
अमृतसर, 30 मई : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अमृतसर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं ने दुनिया मे राष्ट्रभक्ति और समानता का संदेश दिया है। पंजाब के युवा, शहीदों को मेरा नमन। तिरंगे के तीनों रंग पंजाब में शहादत, शांति और हरित क्रांति को दिखाते हैं।
अमृतसर में लॉ एंड ऑर्डर का बुरा हाल: जेपी नड्डा

मैं सौभायशाली हूं कि इस पवित्र नगरी में आने का अवसर मिला। भारत दस सालों में आगे जा रहा है। जबकि अमृतसर पीछे जा रहा है। यहां नशा, लॉ एंड ऑर्डर का बुरा हाल है। कोई टेक्नोलॉजी नही है, गंदगी की भरमार है। अमृतसर में सुधार तभी होगा जब यहां से भाजपा के उम्मीदवार जीतकर संसद पहुंचेंगे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार बनने के पहले सौ दिनों में लोगो को पक्का छत देंगे, किसी को लूटने नही देंगे, केंद्र की योजनाएं लाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सैनिक भाइयों के काम मे कोई कसर नहीं छोड़ी, कांग्रेस व रैंक वन पेंशन लागू नहीं करती थी। लेकिन हमने की। जिसके अंतर्गत डेढ़ लाख फौजी भाइयों को पेंशन दी गई।
230 परिवारों को मिली नागरिकता
उन्होंने कांग्रेस व आप पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को क्या दिक्कत थी। इसके अंतर्गत 230 परिवारों को नागरिकता दी गई। साहिबजादों की शहादत को कांग्रेस भुलाने लगी थी, लेकिन हमने वीर बाल दिवस मनाने की परंपरा शुरू की। सिखों के लिए अगर किसी ने काम किया है वो मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से ग्रन्थ साहिब लेन का काम हमारी पार्टी ने लिया। इसके साथ ही संबोधन में जेपी नड्डा ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में भारत के तीसरे नंबर पर पहुंचने का जिक्र किया।
चार करोड़ लोगों को मिला घर
आंतकवाद पर निशाना कसते हुए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहले कश्मीर में आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी पर अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अब भारत बदल रहा है।डिजिटल भारत के अंतर्गत 40 फीसदी भुगतान डिजिटली किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 4 करोड लोगों को घर मिला अगले तीन साल में 3 करोड़ में घर बनाए जाएंगे कोई कच्ची छत के नीचे नहीं रहेगा।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर