Breaking News

तिलक नगर मे दो लुटेरों ने सुबह 4 बजे पिस्तौल दिखा बुजुर्ग दंपती को बंधक बना की लूटपाट,24लाख रुपए की जेवरात व नगदी लेकर हुए फरार

अमृतसर, 12फरवरी (राजन): तिलक नगर क्षेत्र में दो लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर रिटायर्ड टीचर के घर में लूटपाट की है। सुबह 4 बजे घर में घुसे लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर दंपती को बंधक बना लिया और वहां रखे लगभग 24 लाख के गहने और कुछ नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात का विरोध करते हुए बुजुर्ग टीचर ने लुटेरों से हाथापाई  की लुटेरों द्वारा  जमीन पर गोली चला  दहशत फ्लाई  और लूट को अंजाम दिया ।

रिटायर  स्कूल टीचर जनक राज ने बताया कि वह घर में पत्नी के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह 4 बजे दो हथियारबंद युवक जबरदस्ती उनके घर में घुस आए।एक युवक के हाथ में पिस्तौल और दूसरे के हाथ में बड़ा चाकू था। दोनों लुटेरों ने घर में रखे गहने और नकदी उनके सामने रखने को कहा।जनक राज ने बताया कि लुटेरों को देखकर पहले तो वह एक युवक से भिड़ गए लेकिन पिस्तौल के सामने बस ज्यादा देर टिक नहीं पाए। पहले लुटेरों ने  कुछ नगदी मांगी। नकदी लेने के लिए जब अलमारी का लॉकर खोला तब लुटेरों ने लॉकर में पड़े सारे सोने के जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए । जिसकी कीमत लगभग 24 लाख रूपये है। घटना की सूचना पुलिस को देने पर पुलिस चौकी शिवाला, थाना रामबाग तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी  घटनास्थल पर पहुंच गए । पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है । पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है ।

About amritsar news

Check Also

गगनदीप रंधावा आत्महत्या  केस: 35-दिन बाद भी इंसाफ न मिलने पर परिवार ने कहा ,अब हाईकोर्ट से मांगेंगे इंसाफ

अमृतसर, 26 अप्रैल: आत्महत्या करने वाले वेयरहाउस के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *