
अमृतसर, 16 सितंबर: नगर निगम ने शहर की बिगड़ी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और बागवानी विभाग को सुधारने के लिए बड़े निर्णय लिए हैं। नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने निगम से रिलीव होने से पहले 12 सितंबर को ही इन दोनों विभागों में बदलाव किए हैं। अब शहर की सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का चार्ज निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार को मिल गया है। डॉ किरण कुमार शहर में चल रही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, भगतावाला कूड़े के डंप में बायोरेमेडीएशन, स्वच्छ भारत मिशन और नगर निगम ने जिस कंपनी को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का ठेका दे रखा है, उसकी भी वेरिफिकेशन करेंगे। डॉ किरण कुमार ने ” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” के साथ बातचीत करते हुए कहा कि शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का सिस्टम काफी बिगड़ा हुआ है। उसको सुधारने की पूरी-पूरी कोशिश करेंगे। इसी के साथ-साथ निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने 12 सितंबर को भी निगम बागवानी विभाग का चार्ज निगरान इंजीनियर संदीप सिंह को दे दिया है। संदीप सिंह ने कहा कि पहले भी बागवानी विभाग उनके पास ही था। विभाग में आ रही कमियों को दूर किया जाएगा। उक्त दोनों विभाग पहले नगर निगम के मेडिकल अधिकारी डॉ योगेश अरोड़ा के पास थे। निगम कमिश्नर के 12 सितंबर के नए आदेशों के मुताबिक अब डॉ योगेश अरोड़ा सिर्फ साउथ जोनऔर नॉर्थ जोन की सफाई व्यवस्था ही देखेंगे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News