
अमृतसर,17 अक्टूबर: गुरु नगरी अमृतसर की सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने अवरदा कंपनी के सी एफ ओ मिशेल नासूर के साथ मीटिंग की। कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने ” अमृतसर न्यूज अपडेट्स” को बताया कि लगातार 2 घंटे तक चली मीटिंग में सार्थक परिणाम निकलेंगे। उन्होंने बताया कि मिशेल नासूर के साथ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, डंप पर बायोरेमेडीएशन और वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने के बारे में विस्तार पूर्वक बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि उनको उम्मीद है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर आने वाले दिनों में सब कुछ ठीक हो जाएगा। कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने बताया कि आज दुबई से आए कंपनी के सी एफ ओ मिशेल नासूर के साथ हुई लंबी डिस्कशन के बाद कंपनी लिखित तौर पर नगर निगम को रविवार 20 अक्टूबर तक देगी ।उन्होंने बताया कि इसको लेकर 21 अक्टूबर सोमवार को पीएमआईडीसी की सी ई ओ के साथ वह खुद और कंपनी के सी एफ ओ मिशेल नासूर मीटिंग की जाएगी। इस मीटिंग के उपरांत ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने दोहराया कि उनको उम्मीद है कि सार्थक परिणाम ही निकलेंगे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News