Breaking News

शहर को प्रदूषण से राहत, निगम की डस्ट सिपरेशन मशीने लगातार कर रही वाटर स्प्रे

अमृतसर, 5 नवंबर:शहर को प्रदूषण में  राहत मिली है। यहां का रविवार कोएयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 368 दर्ज तक पहुंच गया था। सोमवार को एक्यूआई 262 दर्ज किया गया है। वही आज एक्यूआई 188 दर्ज किया गया है।बढ़ते प्रदूषण के कारण नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने नगर निगम की 1 बड़ी और 2 छोटी  डस्ट सिपरेशन मशीनों को लगातार शुरू रखने के निगम अधिकारियों को आदेश दिए हुए हैं।

आज भी डस्ट सिपरेशन मशीने आउटसाइड गुरुद्वारा शाहिदा साहिब, भगतवाला डंप , आउटसाइड गेट हकीमा , झब्बाल रोड , आउटसाइड दुर्गियाना मंदिर  और अन्य प्रमुख बाजारों में चलाई गई। निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने कहा कि निगम का हेल्थ विभाग आने वाले दिनों में डस्ट सिपरेशन मशीनों को लगातार जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रदूषण पर काफी हद तक कंट्रोल पाया जाता है।

निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार ने बताया कि तीनों मशीनों को लगातार जारी रखने के लिए शेड्यूल बना कर पहले से ही दिया गया है। शहर के मुख्य मार्गों पर तीनों मशीने लगातार वाटर स्प्रे जारी रखेगी। इस स्प्रे से हवा में फैली मिट्टी और अन्य पार्टिकल्स जमीन  के साथ मिल जाते हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वॉल्ड सिटी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा तंबाकू /सिगरेट विक्रेताओं के खोखे हटाए गए : पवित्र सिटी घोषित होने पर की गई कार्रवाई

कार्रवाई करते हुए एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह और उनकी टीम। अमृतसर, 7 मार्च (राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *