Breaking News

प्लास्टिक उत्पादन पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका:कोर्ट ने केंद्र, पंजाब, हरियाणा सहित 65 को भेजा नोटिस

अमृतसर,24 नवंबर:प्लास्टिक और इससे बने उत्पादों, खासकर सिंगल यूज प्लास्टिक और कैरी बैग के उत्पादन और इस्तेमाल पर प्रतिबंध के बावजूद देशभर में इसका खुलेआम इस्तेमाल और बिक्री जारी है। इससे पर्यावरण पर खतरनाक असर पड़ रहा है और मानव स्वास्थ्य के साथ पशुओं के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इस मामले को लेकर दो स्कूली छात्रों भव्यम राज और तेजस्विन राज ने एडवोकेट हिमांशु राज के जरिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस अनिल खेत्रपाल की खंडपीठ ने केंद्र सरकार, पंजाब और हरियाणा सरकार के मुख्य सचिवों, चंडीगढ़ के गृह सचिव, पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग के निदेशक, पुलिस प्रमुख, नगर निगम कमिश्नर और प्लास्टिक उत्पादन और व्यापार से जुड़ी कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं। कोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को 17 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

ऑनलाइन कंपनियों पर भी लगे आरोप

याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि फ्लिपकार्ट, अमेजन, मीशो, मिंत्रा और स्विगी जैसी प्रमुख ऑनलाइन कंपनियां सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल का इस्तेमाल कर रही हैं। यह प्लास्टिक कचरा पशुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। कई बार पशु इन प्लास्टिक उत्पादों को निगल लेते हैं, जिससे उनके पेट में प्लास्टिक जमा हो जाता है और उनकी मौत हो जाती है।

बाजारों में खुलेआम बिक रही प्लास्टिक सामग्री

याचिका में कहा गया है कि बाजारों में प्लास्टिक उत पाद धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं और हर दुकानदार पॉलीथिन का इस्तेमाल कर रहा है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जो प्रतिबंध के आदेशों की अवमानना है।

याचिकाकर्ताओं की मांग

याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट से अपील की है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के उत्पादन, बिक्री और उपयोग को पूरी तरह रोका जाए। साथ ही, संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं कि प्लास्टिक पर लागू प्रतिबंध का सख्ती से पालन हो ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

दुर्ग्याणा मंदिर अमृतसर में होली: रंगों से सरोबारहुए भक्त, दुर्ग्याणा मंदिर में वृंदावन जैसा माहौल देखने को मिला; चंद्रग्रहण की वजह से एक दिन पहले उत्सव

अमृतसर, 2 मार्च:दुर्ग्याणा मंदिर में आज होली मनाईगई है। यहां होली के एक दिन पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *