Breaking News

भगतावाला स्थित कूड़े के डंप में लगी आग, 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर 1 घंटे में काबू पाया

अमृतसर,2 मार्च (राजन):भगतावाला स्थित नगर निगम के कूड़े के डंप पर आग लगने से आस पास की भराड़ीवाल  क्षेत्रो की आबादियों में दहशत का माहौल बन गया। डंप से निकल रही आग की लपटें तथा भयंकर धुंया दूर-दूर की आवादियों तक नजर आने लगा । इसकी सूचना साय 6.30 बजे फायर ब्रिगेड विभाग को मिलने पर विभाग द्वारा 3 गाड़ियों को भेजकर 1 घंटे में आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड विभाग के एडीएफओ लवप्रीत सिंह ने बताया कि  कूड़े के डंप के पास फायर ब्रिगेड विभाग की एक गाड़ी को अक्सर  रखा जाता है। उन्होंने बताया कि  आग लगने की सूचना मिलने पर दो और गाड़ियां भेज दी गई। उन्होंने बताया कि डंप में आग लगने से पानी की बौछारें करने वाली पाइप के साथ 12 पाइप और जोड़ी गई और रात का अंधेरा होने से स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विभाग को मिली  फ्लडलाइट्स की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने             अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *