
अमृतसर, 29 जनवरी:पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमृतपाल सिंह और अजयपाल सिंह ने खुद को क्रमशः सीबीआई अधिकारी और पुलिस कर्मी बताकर लोगों से 16 लाख रुपए की ठगी की। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह के अनुसार, गुरदासपुर के रहने वाले इन दोनों भाइयों ने नौकरी दिलाने के नाम पर अमनदीप सिंह से 10 लाख रुपए और जैंतीपुर के निखिल नामक युवक से 6 लाख रुपए ठग लिए।इतना ही नहीं, आरोपियों ने अपने परिवार को भी धोखे में रखा। फर्जी नौकरी मिलने की खुशी में परिवार ने पूरे गांव के लिए पार्टी का आयोजन भी किया।
फर्जी आईडी कार्ड और 2 लाख बरामद
पुलिस ने अजयपालसिंह के पास से फर्जी सीबीआई आईडी कार्ड, कॉन्स्टेबल भर्ती संबंधी जाली दस्तावेज और 2 लाख रुपए नकद बरामद किए। वहीं अमृतपाल सिंह के पास से पंजाब पुलिस की वर्दी, नेम प्लेट लगी बेल्ट और पुलिस पगड़ी बरामद की गई। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अन्य पीड़ितों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News