
अमृतसर, 31 अक्टूबर (राजन): नगर निगम की जमीन पर किसी द्वारा किए गए कब्जे को एस्टेट विभाग की टीम ने दोबारा सील कर दिया हैं । रिगो ब्रिज किला गोबिंदगढ़ के पास लगभग 130 वर्ग गज में पहले यहां पर नगर निगम चुंगी कार्यालय हुआ करता था। इस चुंगी कार्यालय के बाहर बड़ा कंडा भी हुआ करता था। साल 2006 के अंत में पंजाब सरकार द्वारा चुंगी विभाग को समाप्त कर दिया था। जिस कारण यह कार्यालय बंद हो चुका था। खस्ता हालत इस कार्यालय की रिपेयर करवा कर किसी द्वारा तीन दुकाने बना दी गई। इसकी शिकायत निगम को मिलने पर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के आदेशों पर एस्टेट ऑफिसर धर्मेंद्र जीत सिंह ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंच पर इस जगह को 9 अक्टूबर को सील करके निगम का कब्जा कर लिया गया।

सील की गई जगह पर दोबारा हुआ कब्जा
9 अक्टूबर को नगर निगम के एस्टेट विभाग द्वारा किए गए अवैध कब्जे को सील कर दिया गया था। निगम द्वारा सील की गई अपनी पुरानी चुंगी ऑफिस की जगह पर दोबारा किसी द्वारा कब्जा कर लिया गया था। नगर निगम कमिश्नर के आदेश पर एस्टेट विभाग की टीम द्वारा आज फिर इस जगह को सील कर दिया गया है। सील को तोड़कर दोबारा कब्जा करने वालों के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए भी विभाग के अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दे दी गई है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News