Breaking News

पंजाब में AAP के 40 उम्मीदवार  घोषित, सभी मौजूदा विधायक: सीएम मान धूरी से ही लड़ेंगे; डॉ निज्जर अमृतसर साउथ, कुलदीप धालीवाल अजनाला से उम्मीदवार

अमृतसर,31 अक्टूबर:आम आदमी पार्टी  ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में सभी मौजूदा विधायकों के नाम हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान धूरी सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार बनाया है। डॉ  इंद्रबीर सिंह निज्जर अमृतसर साउथ, कुलदीप सिंह धालीवाल को अजनाला से उम्मीदवार घोषित किया गया है।पंजाब की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2027 में समाप्त हो रहा है। इससे पहले राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 94 पर आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

करवा चौथ के अवसर पर अलग अलग शहरों में इस वक्त निकलेगा चांद

अमृतसर, 29 अक्टूबर:पंजाब में करवाचौथ के अवसर पर चांद निकलने के समय को लेकर शहरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *