
अमृतसर, 30 अक्टूबर:अमृतसर में स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल-2026 जारी कर दिया गया है। नए शेड्यूल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के आगमन और प्रस्थान की कुल 84 एंट्रियां शामिल हैं। यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, अहमदाबाद, श्रीनगर और नोएडा के लिए घरेलू उड़ानों की सुविधा मिलेगी। इनमें दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा फ्लाइट तय की गई हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के जरिए यात्री कुआलालंपुर, दुबई, शारजाह, अबू धाबी, दोहा, सिंगापुर, बर्मिंघम और बैंकॉक के लिए सफर कर सकेंगे।
अंतरराष्ट्रीय आगमन और प्रस्थान की भी 21-21 एंट्रियां जारी शेड्यूल में घरेलू आगमन और प्रस्थान की 21-21 एंट्रियां हैं। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय आगमन और प्रस्थान की भी 21-21 एंट्रियां रखी गई हैं। हालांकि, कुछ उड़ानें ऐसी भी हैं, जिन्हें शेड्यूल में शामिल किया गया है, लेकिन फिलहाल उनका संचालन नहीं हो रहा है।
इनमें अकासा एयर की अबू धाबी, बाटिक एयर और एयर एशिया की कुआलालंपुर तथा थाई लायन एयर की बैंकॉक फ्लाइट शामिल हैं। इसके अलावा मलेशिया एयरलाइंस की कुआलालंपुर जाने और वहां से आने वाली कुछ उड़ानों के समय और संचालन के दिनों में अलग-अलग तारीखों के अनुसार बदलाव किया गया है।
घरेलू उड़ानों में दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा विकल्प
घरेलू उड़ानों में एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो की सेवाएं शामिल हैं। दिल्ली के लिए दिनभर कई उड़ानें उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा मुंबई और पुणे के लिए भी नियमित सेवाएं रखी गई हैं। बेंगलुरु, अहमदाबाद, श्रीनगर और नोएडा के लिए भी उड़ानों का शेड्यूल जारी किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कुआलालंपुर के लिए कई सेवाएं
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में मलेशिया एयरलाइंस की कुआलालंपुर के लिए कई सेवाएं शामिल हैं। इनके समय और संचालन के दिनों में नवंबर से मार्च तक अलग-अलग अवधि के अनुसार बदलाव रहेगा। दुबई और शारजाह के लिए भी उड़ानें तय की गई हैं। इसके अलावा दोहा, अबू धाबी, सिंगापुर और बर्मिंघम के लिए भी सेवाएं रहेंगी । बैंकॉक की उड़ानें भी शेड्यूल में शामिल हैं, लेकिन फिलहाल इनका संचालन नहीं हो रहा है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News