Breaking News

पंजाब चुनाव, AAP उम्मीदवारों की पहली लिस्टकल आएगी: दिल्ली में केजरीवाल – सीएम मान नेसूची फाइनल की

अमृतसर,30 अक्टूबर:पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी  के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कल 12 बजे जारी होगी। इसकी जानकारी सीएम भगवंत मान ने दिल्ली में पत्रकारों को दी। AAP ने उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के लिए दिल्ली में मीटिंग रखी थी। जिसमें अरविंद केजरीवाल और सीएम मान भी शामिल हुए।

AAP के सूत्रों के मुताबिक कल फिर दिल्ली में मीटिंग होगी, जिसके बाद लिस्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि AAP पंजाब में चुनाव आचार संहिता लगने से पहले यानी सरकार के रहते ही उम्मीदवारों का ऐलान करना चाहती है ताकि चुनाव की घोषणा होने तक वह अपने हलकों में कामकाज करवा सकें।

इसके अलावा AAP अपने उम्मीदवारों को ग्राउंड पर वर्किंग के लिए भी पूरा टाइम देना चाहती है।आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी कितने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे, इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि जिन मौजूदा विधायकों या हलका इंचार्ज के नाम पर कोई विरोध नहीं है, उनके नाम पहली लिस्ट में आ सकता हैं। पहली लिस्ट में करीब 20 नाम हो सकते हैं। कल पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की मीटिंग में फाइनल मुहर लगेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

न्यायिक टीम ने सुविधाओं और सुरक्षा का जायजा लेने के लिए अमृतसर केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया

अमृतसर, 29 अक्टूबर(राजन): जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  अमृतसर जतिंदर कौर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *