Breaking News

दरबार साहिब में सेवादार की मौत: जोड़ा घर में सेवा करते आया हार्ट अटैक

मृतक सेवादार प्रिंस का फाइल फोटो।

अमृतसर, 13 फरवरी: श्री दरबार साहिब  में जोड़ा घर में सेवा करते समय एक युवक सेवादार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र  स्वर्गीय अनूप सिंह के रूप में हुई, जो तारा वाला पुल का रहने वाला था। प्रिंस एक फूड डिलीवरी कंपनी में कार्यरत था और रोजाना अपना काम खत्म करने के बाद गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने और सेवा करने जाता था। कल शाम भी वह अपनी दिनचर्या के अनुसार जोड़ा घर में सेवा कर रहा था, जब अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। प्रिंस अपनी मां का इकलौता सहारा था। वह गुरु घर के प्रति निष्ठावान श्रद्धालु था और नियमित रूप से सेवा में भाग लेता था। लोगों का मानना है कि उसकी गहरी श्रद्धा के कारण ही उसे गुरु के चरणों में अंतिम सांस लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने वीज़ा कंसल्टेंसी का लाइसेंस किया रद्द:ह्यूमन स्मगलिंग (प्रिवेंशन) एक्ट, 2012 एवं पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर पल्लवी मिश्रा।  अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर  पल्लवी मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *