
अमृतसर, 31 मार्च (राजन): नगर निगम को इस वित्त वर्ष के अंतिम दिन लोगों ने जुर्माना और ब्याज से बचने के लिए भारी भरकम प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाया है। देर शाम तक लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा रहे थे। देर शाम 7:00 बजे तक लगभग 85 लाख टैक्स एकत्रित हो चुका था। नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के आदेशों पर प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के सभी अधिकारियों ने शहर से टैक्स एकत्रित करने के लिए फील्ड में उतरकर सीलिंग अभियान भी चलाया और लोगों को जागरूक भी किया।

सहायक कमिश्नर दलजीत सिंह अजनाला ने बताया कि अभी तक इस वित्त वर्ष में 40.55 करोड रुपए टैक्स एकत्रित हो चुका है। अभी भी लोगों द्वारा टैक्स जमा करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज रात 12:00 बजे तक प्रॉपर्टी टैक्स लिया जाएगा। नगर निगम के 5 जोनो के सुपरिंटेंडेंट अपनी अपनी टीम के साथ प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित करने में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि इस बार प्रॉपर्टी टैक्स 41 करोड़ के पार हो जाएगा।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर