Breaking News

सीएम की योग शाला के दो वर्ष हुए पूरे:मेजर अमित सरीन ने लोगों को योग करने के लिए किया प्रेरित

शिवाजी पार्क में योग करते एडीसी  मेजर अमित सरीन।

अमृतसर,5 अप्रैल :स्वस्थ पंजाब के सपने को लेकर मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई सीएम योगशाला को आज दो साल पूरे हो गए हैं और इन दो सालों में बड़ी संख्या में लोगों ने योग कक्षाओं में हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाई है। दो वर्ष पूरे होने पर आज एडीसीशहरी विकास मेजर अमित सरीन ने शिवाजी पार्क रानी का बाग में चल रही योग कक्षा में भाग लिया और शहरवासियों से अपील की कि वे सीएम योग शाला का लाभ उठाएं और अपने तन-मन को तरोताजा करें।

अमृतसर में 140 योगशालय प्रतिदिन चलाई जा रही

शिवाजी पार्क में योग करते एडीसी  मेजर अमित सरीन।

  मेजर अमित सरीन ने बताया कि सीएम योगशाला के तहत जिला में 140 योग कक्षाएं चलाई जा रही हैं तथा 25 योग प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं।  ये योग कक्षाएं बिल्कुल निःशुल्क हैं और बड़ी संख्या में लोग इन कक्षाओं का लाभ उठा रहे हैं। इन कक्षाओं में से 80 कक्षाएं शहरी क्षेत्रों में तथा 60 कक्षाएं ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर स्वयं को स्वस्थ बना रहे हैं।

योग कक्षा शुरू करवाना चाहते हैं तो, 76794-00500 पर कॉल करें

एडीसी ने कहा कि यदि जिले के अन्य निवासी भी अपने क्षेत्र में योग कक्षाएं शुरू करना चाहते हैं तो वे 76694-00500 पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी इलाके में योग कक्षा शुरू करने के लिए कम से कम 25 लोगों का योग करने में रुचि होना जरूरी है, जिसके बाद पंजाब सरकार वहां निशुल्क योग कक्षाएं लगाने के लिए विशेषज्ञ योग शिक्षकों की व्यवस्था करेगी। उन्होंने जिला निवासियों से अपील की है कि वे स्वस्थ व तंदुरुस्त जीवन के लिए योग से जुड़ें तथा पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही निशुल्क योग कक्षाओं का लाभ उठाएं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने वीज़ा कंसल्टेंसी का लाइसेंस किया रद्द:ह्यूमन स्मगलिंग (प्रिवेंशन) एक्ट, 2012 एवं पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर पल्लवी मिश्रा।  अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर  पल्लवी मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *