
अमृतसर,23 अप्रैल (राजन): नगर निगम के एमटीपी विभाग द्वारा अवैध निर्माणो के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। एमटीपी विभाग द्वारा अवैध तौर पर बन रही बिल्डिंग के निर्माण को रोककर उसे सील कर दिया जाता है। एमटीपी विभाग द्वारा आज एक बड़ी कार्रवाई की है। एमटीपी विभाग द्वारा 15 अप्रैल को आबादी महंत लक्ष्मण दास सुल्तानविंड चौक में एक पूर्व पार्षद द्वारा अवैध तौर पर बनाई गई बिल्डिंग को सील कर दिया था। किंतु सील की गई बिल्डिंग का निर्माण करवाने वाले पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह शैली द्वारा सील को तोड़कर फिर निर्माण शुरू करवा दिया गया था। जिस पर नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख द्वारा इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर अमृतसर को भेजी गई। जिस पर थाना बी डिवीजन की पुलिस ने पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह शैली के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध निर्माणो के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी
नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने कहा कि अवैध बिल्डिंगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोग नगर निगम से नक्शा मंजूर करवा कर ही निर्माण शुरू करवाए। उन्होंने कहा कि एमटीपी विभाग द्वारा अवैध तौर पर बन रही जिस भी बिल्डिंग को सील किया जाता है, सील तोड़कर दोबारा निर्माण करवाने वालों के विरुद्ध पुलिस में एफ आई आर दर्ज करवाई जाएगी।
बिजली और सीवरेज,पानी के कनेक्शन भी काटे जाएंगे
निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने कहा कि शहर में अवैध तौर पर बन रही बिल्डिंगों की बिजली के कनेक्शन काटने के लिए पीएसपीसीएल के निगरान इंजीनियर को पत्र भी जारी किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ निगम के निगरान इंजीनियर ओ एंड एम सेल को भी अवैध बिल्डिंगों के पानी व सीवरेज कलेक्शन काटने के दिशा निर्देश पहले से ही जारी किए हुए हैं।
दर्ज एफआईआर की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News