Breaking News

अकाली दल के पार्षद की गोलियां मारकर हत्या

पार्षद हरजिंदर सिंह की फाइल फोटो।

अमृतसर, 25 मई: जंडियाला नगर कौंसिल से वार्ड नंबर 2 से अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की कुछ लोगों ने छेहरटा इलाके में गोलियां मार कर हत्या कर दी है ।  हरजिंदर सिंह को तीन गोलियां लगी है। गोलियां लगने से  बुरी तरह से घायल हरजिंदर सिंह को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में पार्षद हरजिंदर सिंह की मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक शेखूपुरा निवासी हरजिंदर सिंह जंडियाला गुरु स्थित वार्ड नंबर  2 से पार्षद हैं। वह अपने साथियों के साथ छेहरटा गुरुद्वारा साहिब के पास किसी काम से पहुंचे थे।वहां पर बाइक सवार युवकों ने उन्हें गोलियां मार कर जख्मी कर दिया और फरार हो गए। पार्षद हरजिंदर सिंह को धमकियां मिल रही थी।छेहरटा थाने के इंस्पेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में 10 मिनट तक ब्लैक आउटः सायरन बजने के बाद बिजली गुल

अमृतसर, 24 अप्रैल :अमृतसर में आज युद्ध जैसे आपातकालीन हालात से निपटने की तैयारियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *