Breaking News

शहर की सड़कों का बुरा हाल : मामूली बरसात में बिखर गए सड़कों पर लगे पैच ; सरकार से वेट होने के बावजूद पिछले लंबे अरसे से सड़के बनाने के नहीं जारी हो रहे वर्क आर्डर

टूटी हुई सड़क का दृश्य।

अमृतसर,23 जून (राजन गुप्ता): शहर की सड़कों का इस वक्त बुरा हाल है। सड़के टूटी होने के कारण लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। नगर निगम इस ओर  ध्यान नहीं दे रहा है। पिछले दिनों निगम कमिश्नर द्वारा शहर की सड़कों को लेकर रखरखाव के लिए निगम के सभी विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां लगाई गई थी। इन अधिकारियों द्वारा सड़कों की जांच करने के उपरांत सड़के टूटी होने की रिपोर्ट दायर की गई थी। निगम कमिश्नर द्वारा इन सड़कों पर लाखों रुपयो लागत से  पैच लगवा दिए गए। पिछले दिनों मामूली सी बरसात होने पर यह पैच पूरी तरह से बिखर गए। जिसका नगर निगम को तो लाखों रुपयो का नुकसान हुआ ही है, अब दुर्घटनाए भी बढ़ जाएगी।

नगर निगम द्वारा जनवरी महीने में 70 करोड़ रुपयो की लागत से सड़के बनाने के टेंडर किए थे जारी

टूटी हुई सड़क का दृश्य।

नगर निगम द्वारा शहर की पांचो विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को बनवाने, इन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने और इन सड़कों का सौंदर्य करण करने के ई टेंडर 24 जनवरी 2025 को लगाए गए थे। इनमें  494088515 रुपए की लागत से सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र, साउथ विधानसभा क्षेत्र, वेस्ट विधानसभा क्षेत्र और 214787340 रुपए की लागत से नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र,ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में सड़के बननी है। इन टेंडरों को नगर निगम द्वारा 27 फरवरी 2025 को खोला गया।

निगम टेंडर कमेटी ने इन दोनों टेंडरों को वेरीफाई कर दिया

टूटी हुई सड़क का दृश्य।

नगर निगम अमृतसर की टेंडर कमेटी द्वारा इन दोनों टेंडरों की टेक्निकल इवेलुएशन करते समय कुछ पार्टियों को डिसक्वालीफाई भी किया गया। बाद में नगर निगम की टेंडर कमेटी द्वारा इन दोनों टेंडर  की फाइनेंशियल  बिड वेरिफिकेशन करके पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग की चीफ इंजीनियर कमेटी के समक्ष वेट करवाने के लिए भेज दिया गया। लोकल बॉडी विभाग की चीफ इंजीनियर कमेटी द्वारा इन दोनों टेंडरों को 17 मार्च को ही वेट करके नगर निगम अमृतसर  को भेज दिया था। इन दोनों टेंडर को पिछले लंबे अरसे से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। जबकि इन दोनों टेंडरों को निगम की वित्त और ठेका कमेटी के पास भेज कर वर्क आर्डर जारी किया जा सकता है। वर्क आर्डर जारी होते ही पांचो विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का निर्माण और सौंदर्य करण शुरू हो जाना है।

बस यही कहा जाता है, फंड नहीं है

टूटी हुई सड़क का दृश्य।

नगर निगम के कमिश्नर को सड़के बनवाने के लिए शहर के विधायकों द्वारा पूछा जाता है, तब विधायकों को बस यही जवाब मिलता है फंड नहीं है। जबकि नगर निगम के पास एन कैप के फंड का 20 करोड़ रूपया बैंक में पड़ा हुआ है। नगर निगम के इन दोनों टेंडरो में एन कैप के लिए सड़के बनाने का भी कार्य शामिल है। इसके इलावा और भी मदो में फंड बकाया पड़ा हुआ है। सड़के बनाने के लिए पंजाब सरकार से भी फंड आने हैं।

वर्क आर्डर जारी हो सकता है

टूटी हुई सड़क का दृश्य।

नियम और कानून के अनुसार इन 494088515 रुपए की लागत से सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र, साउथ विधानसभा क्षेत्र, वेस्ट विधानसभा क्षेत्र और 214787340 रुपए की लागत से नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र,ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में सड़के बनने का वर्क आर्डर जारी हो सकता है। नियम कानून के अनुसार नगर निगम कमिश्नर लोकल बॉडी विभाग के चीफ इंजीनियर कमेटी से वैट होकर आए  इन दोनों टेंडरो की अप्रूवल देने के उपरांत इनको वित्त एंड ठेका कमेटी में मंजूरी के लिए भेज सकता है। वित्त एंड ठेका कमेटी बैंक में पड़े 20 करोड़ की राशि, पंजाब सरकार से आने वाले फंड और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर से आने वाले फंड के अधार पर इन दोनों टेंडरों को मंजूरी दे सकता है। मंजूरी मिलने के बाद इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कैंप दौरान नगर निगम ने वाटर सप्लाई और सीवरेज कनेक्शन रेगुलर किए : प्रॉपर्टी टैक्स किया एकत्रित

कैंप में निगम अधिकारी टैक्स एकत्रित करते हुए। अमृतसर, 26 जून (राजन): नगर निगम कमिश्नर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *