Breaking News

नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स निर्धारित लक्ष्य से काफी पिछड़ा, आज 22.43 लाख हुआ एकत्रित

साउथ जोन ने टैक्स अदा न करने वाले 3 डिफॉल्टरो की जायदादे की सील


अमृतसर, 24मार्च (राजन): नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स विभाग निर्धारित लक्ष्य 40 करोड़ रुपयों से काफी पिछड़ रहा है।  विभाग द्वारा इस वित्त वर्ष में 19.54 करोड़ रुपए एकत्रित किए हैं। इस वित्त वर्ष को मात्र 6 दिन शेष पड़े हैं। आज निगम को 22.43 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ है। टैक्स अदा ना करने वाले

3 डिफॉल्टरो की जायदाद सील


आज साउथ जोन के सुपरिटेंडेंट सुनील भाटिया ने इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह तथा अपनी टीम के साथ जीटी रोड स्थित एक मार्बल हाउस, एमबी ऑटो,  बेस्ट डील शोरूम को सील कर दिया गया। सुनील भाटिया  ने बताया कि इन तीनों ने पिछले कुछ वर्षों का प्रॉपर्टी टैक्स अदा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जिन जिन डिफाल्टर पार्टियों को सीलिंग के नोटिस जारी किए हुए हैं,अगर उन पार्टियों द्वारा टैक्स ना भरा गया उनकी भी जायदाद  सील कर दी जाएगी।

About amritsar news

Check Also

नगर निगम द्वारा विकास कार्यों की ग्रांट की राशि अन्य कार्यों पर खर्च करने के कारण शहर के बड़े-बड़े विकास कार्य के प्रोजेक्ट ठप्प : प्रिमिक्स प्लॉट भी 2 महीने बाद हो जाने बंद

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर , 13 अक्टूबर (राजन): पंजाब के विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *