
अमृतसर, 26 जुलाई (राजन):नगर निगम के कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख द्वारा गोल्डन गेट के सौंदर्यकरण कार्य का निरीक्षण किया। निगम कमिश्नर ने कहा कि गोल्डन गेट का सौंदर्य करण करने का कार्य 44.80 लाख रुपए की लागत से चल रहा है। उन्होंने कहा कि गोल्डन गेट के ऊपरी हिस्से का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और शेष रहता 50% कार्य आने वाले दिनों पूरा कर लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि जब यह कार्य पूरा हो जाएगा तो शहर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों को एक अनोखा दृश्य देखने को मिलेगा, क्योंकि यह गेट अमृतसर शहर का मुख्य प्रवेश द्वार है।
सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने जी.टी. रोड से राम तालाब तक और फिर शेरावाला गेट, महा सिंह गेट, आई. डी. एच. मार्केट और हुसैनपुरा तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सेनिटेशन विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि सुबह दो चरणों में शहर की सफाई व्यवस्था करवाई जाए। उन्होंने कहा कि सैनिटेशन अधिकारी खुद फील्ड में उतरकर सफाई व्यवस्था की निगरानी करते रहे।इस अवसर पर एस.ई. संदीप सिंह, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण कुमार, एस.डी.ओ. करण कुमार और जे.ई. रजत उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें