Breaking News

सुबह आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने वाले कांग्रेसी पार्षद डॉ अवतार वापस कांग्रेस में

पार्षद अवतार की कांग्रेस पार्टी में घर वापसी करवाते हुए डॉ राजकुमार वेरका, पार्षद विकास सोनी और अश्विनी पप्पू।

अमृतसर,18 अगस्त(राजन): आज सुबह चंडीगढ़ में  आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने नगर निगम अमृतसर के कांग्रेसी पार्षद डॉ अवतार को “आप “में ज्वाइन करवाया था।आज शाम को वार्ड नंबर 72 से पार्षद डॉ अवतार फिर कांग्रेस पार्टी में वापस आ गए हैं। डॉ अवतार की पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ राजकुमार वेरका, जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान अश्विनी कुमार पप्पू, कांग्रेस पार्टी के मेयर पद के उम्मीदवार पार्षद विकास सोनी द्वारा कांग्रेस पार्टी में घर वापसी करवाई।

पार्षद अवतार की कांग्रेस पार्टी में घर वापसी करवाते हुए डॉ राजकुमार वेरका, पार्षद विकास सोनी और अश्विनी पप्पू।

डॉ राजकुमार वेरका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी पार्षद एक जुट है। पार्षद विकास सोनी ने कहा कि कांग्रेस के सभी पार्षद और कांग्रेस को समर्थन करने वाले पार्षद एक जूट है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अमृतसर के मेयर को लेकर माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में केस चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि माननीय हाईकोर्ट पर कांग्रेस पार्टी और उनको पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि मेयर  पद को लेकर दोबारा चुनाव होने पर कांग्रेस पार्टी का ही मेयर  बहुमत से बनेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *