Breaking News

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी कांग्रेस में होंगे शामिल

अनिल जोशी राहुल गांधी से मिलते हुए।

अमृतसर, 30 सितंबर (राजन): अकाली -भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अनिल जोशी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। किसान आंदोलन के समय किसानों के हक में बोलने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनिल जोशी को पार्टी से निकाल दिया गया था। इसके उपरांत अनिल जोशी ने अकाली दल का दामन थाम लिया। साल 2022 में अकाली दल की टिकट पर विधानसभा चुनाव और  साल 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान अनिल जोशी अकाली दल की टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़े। इसके बाद अनिल जोशी ने अकाली  दल से इस्तीफा दे दिया।

अनिल जोशी राहुल गांधी और के सी वेणुगोपाल से मिले

पिछले सप्ताह अनिल जोशी कांग्रेस नेता राहुल गांधी और के सी वेणुगोपाल से मिले। अनिल जोशी ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर बढ़िया माहौल में बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि उन्होंने अमृतसर शहर से पॉलिटिक्स करनी है। उन्होंने कहा कि 2027 में पंजाब में कांग्रेस सरकार बनाएंगे।

कल कांग्रेस ज्वाइन करेंगे

अनिल जोशी ने बताया कि कल चंडीगढ़ में वह कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ज्वाइन के समय वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, पंजाब कांग्रेस प्रधान व अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
विधानसभा चुनाव लड़ने पर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेशनल पार्टी है, कांग्रेस में टिकट के लिए मेरिट  देखी जाती है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद कांग्रेस के लिए मेहनत कर से काम करना हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह बैन: और भी आदेश किए जारी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट रूपिंदर पाल सिंह की फाइल फोटो।  अमृतसर, 8 मार्च: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *