Breaking News

नगर निगम ने अवैध रूप से लगे विज्ञापनों के बोर्ड, बैनर, पोस्टर हटाने का अभियान जारी रखा

सेक्टरी सुशांत भाटिया अपनी टीम के साथ विज्ञापनों के बोर्ड जप्त करवाते हुए

अमृतसर, 5 अप्रैल (राजन): नगर निगम के विज्ञापन विभाग द्वारा शहर में अवैध रूप से लगे विज्ञापनों के बोर्ड बैनर पोस्टर हटाने का अभियान जारी रखा हुआ है। विज्ञापन विभाग के सेक्टरी सुशांत भाटिया की देखरेख में विभाग के  क्लर्क अरुण सहजपाल, राकेश देवगन , विज्ञापन विभाग की टीम तथा पुलिस के साथ रानी के बाग क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। सुशांत भाटिया ने कहा कि अवैध रूप से लगे विज्ञापनों के बोर्ड, बैनर,पोस्टर  से निगम के विज्ञापन विभाग को आने वाले टैक्स में भारी हानि हो रही है। उन्होंने कहा कि अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।

About amritsar news

Check Also

एडीसी ने  गांव फेरूमाना के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण :गांववासियों से गीला, सूखा, सैनिटरी एवं खतरनाक कचरा अलग-अलग रखने की अपील

अमृतसर, 10 अगस्त (राजन ): पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत गांवों को साफ-सुथरा एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *