Breaking News

जिला परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर हरविंदर सिंह संधू ने की बैठक

अमृतसर, 30 नवंबर (राजन): पंजाब में जिला परिषद चुनाव के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन्हीं चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी अमृतसर की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई। इस बैठक में पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक तथा भाजपा अमृतसर के प्रभारी के. डी. भंडारी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस अवसर पर उत्तरी विधानसभा इंचार्ज सुखमिंदर सिंह पिंटू, केंद्रीय विधानसभा इंचार्ज डॉ. राम चावला तथा पश्चिमी विधानसभा इंचार्ज कुमार अमित के अतिरिक्त जिला उपाध्यक्ष जसपाल सिंह शंटू, सचिव  सतपाल डोगरा, मनीष शूर, मंडल अध्यक्ष  सुखदेव सिंह हनेरियां, नरेश रीको, विक्की कपूर, गोल्डी जी आदि भी उपस्थित थे। के. डी.  भंडारी का जिला कार्यालय पहुंचने पर हरविंदर सिंह संधू ने अपने पदाधिकारियों के साथ पुष्प-गुच्छ तथा दोशाला देकर स्वागत किया। इस बैठक में भाजपा अमृतसर शहरी के अधीन आने वाली उत्तरी, पश्चिमी तथा  केन्द्रीय विधानसभा क्षेत्रों के अधीन आती पंचायतों में चुनाव संबंधी विश्लेषण तथा तैयारियों का जायजा लिया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित मैराथन का आयोजन:विधायक डॉ. निज्जर, विधायक डॉ. गुप्ता और डीसी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को किया रवाना

अमृतसर, 12 सितंबर(राजन): श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *