Breaking News

भारतीय योग संस्थान की तरफ से विशेष कार्यक्रम द्वारा नए साल का किया स्वागत

अमृतसर,1जनवरी(राजन):नव वर्ष 2026 के आगमन पर आज भारतीय योग संस्थान अमृतसर की तरफ से सुबह एक विशेष कार्यक्रम द्वारा नए साल का स्वागत किया गया।भवन स्कूल के प्रांगण में आज सुबह लगभग 400 से अधिक साधक इकट्ठे हुए, जिन्होंने योग, प्राणायाम ,ध्यान अभ्यास और भजन गायन के साथ नव वर्ष को खुशामदीद कहा।

इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान के संस्थापक  प्रकाश लाल को याद करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया। संस्थान की प्रादेशिक इकाई के अधिकारी  सतीश महाजन, स्थानीय इकाई के अधिकारी वरिंदर धवन, सुनील कपूर, मास्टर मोहनलाल ,प्रमोद सोढ़ी और गिरधारी लाल ने दीप प्रज्वलित किया। हर्ष ने भजन गायन किया और गायत्री मंत्र उच्चारण के बाद  धवन ने योग अभ्यास और प्राणायाम करवाया। ध्यान अभ्यास के दौरान शब्द उच्चारण, आत्म चिंतन और नए वर्ष के लिए शुभ संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई और संस्थान के कार्य में सहयोग के लिए प्रार्थना की गई।

प्रोग्राम में शामिल हुए साधकों ने भगवान के नाम का उच्चारण, योग अभ्यास, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास करते हुए नए साल की शुरुआत की। संस्थान द्वारा नव वर्ष के आगमन पर करवाए गए इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए साधकों ने संस्थान के प्रमुख उद्देश्य ‘जियो और जीवन दो’ को प्राप्त करने के लिए सहयोग देने का प्रण किया। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सांसद औजला ने कनाडा के प्रधानमंत्री को अमृतसर से सीधी उड़ान शुरू करने का किया आग्रह

सांसद गुरजीत सिंह औजला की फाइल फोटो। अमृतसर, 28 फरवरी (राजन): अमृतसर से सांसद गुरजीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *