Breaking News

सीएम मान से जुड़ी कथित आपत्तिजनक वीडियो की फोरेंसिक जांच : श्री अकाल तख्त सचिवालय ने तीन लैब को भेजा

अमृतसर, 28 जनवरी:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह
मान से जुड़ी कथित आपत्तिजनक वीडियो की सच्चाई सामने लाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय ने इसे फोरेंसिक जांच के लिए तीन अलग-अलग लैब को भेज दिया है। सचिवालय की ओर से इस मामले में रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

यह कार्रवाई श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के आदेशों पर की गई है। जानकारी के अनुसार वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर सिख संगतों और विभिन्न संगठनों में उठे सवालों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है,ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष और तकनीकी जांच हो सके।

बता दे कि 15 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचे थे और जत्थेदार के समक्ष अपना पक्ष रखा था। उस दौरान मुख्यमंत्री मान ने कहा था कि सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के माध्यम से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि वीडियो का उनसे कोई संबंध नहीं है और इसका उद्देश्य उनकी छवि को धूमिल करना है।

मुख्यमंत्री के बयान के बाद जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने निर्देश दिए थे कि संगत के सामने सच्चाई लाने के लिए वीडियो की फोरेंसिक जांच करवाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि जांच किसी एक नहीं, बल्कि एक से अधिक लैब से कराई जाए, ताकि रिपोर्ट पर किसी तरह का संदेह न
रहे।

जानकारी के अनुसार, अब सचिवालय ने वीडियो को तीन स्वतंत्र फोरेंसिक लैब्स को भेज दिया है, जहां आधुनिक तकनीक के जरिए यह जांच की जाएगी कि वीडियो वास्तविक है या एआई अथवा किसी अन्य डिजिटल माध्यम से एडिट या तैयार की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वीडियो में दिख रहा कंटेंट वास्तविक है या नहीं ।

फिलहाल श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय की ओर से इस मामले में संयम बरतने की अपील की गई है और कहा गया है कि रिपोर्ट आने तक किसी भी तरह के निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जाना चाहिए। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की धार्मिक और प्रशासनिक प्रक्रिया पर फैसला लिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में AAP परिवार में लगातार हो रही बढ़ोतरी : रिंटू ने जगदंबे कालोनी क्षेत्र में रिवायती पार्टियों के परिवारों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया

आम आदमी पार्टी का लगातार परिवार बढ़ने से हल्के में मिल रही नई ताकत:रिंटू अमृतसर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *