Breaking News

नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर कंटेंप्ट ऑफ हाईकोर्ट का मामला: अगली सुनवाई 7 अप्रैल को होगी

अमृतसर, 23 फरवरी(राजन ):नगर निगम अमृतसर मेयर चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में कांग्रेसी पार्षद श्वेता छाबड़ा द्वारा डाली गई कंटेंप्ट ऑफ हाई कोर्ट की याचिका पर आज सुनवाई हुई। हाईकोर्ट में 14 जनवरी 2026  को तत्कालीन डिविजन कमिश्नर जालंधर की रिप्लाई दायर कर दी थी । कोर्ट में पार्षद श्वेता छाबड़ा के वकीलों ने डिविजनल कमिश्नर द्वारा दायर की गई रिप्लाई का जवाब दायर करने के लिए आगे की तारीख मांग ली।इस पर इस मामले में हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 7 अप्रैल की तारीख निर्धारित कर दी ।

27 नवंबर को मेयर चुनाव के दौरान बनाई गई  वीडियोग्राफी की सीडी चलाई गई थी

बता दे कि 27 नवंबर 2025 को हाईकोर्ट के न्यायाधीश पंकज जैन की कोर्ट में नगर निगम द्वारा मेयर चुनाव को लेकर बनाई गई वीडियोग्राफी की सीडी चलाई गई थी। वीडियोग्राफी की सीडी देखने के उपरांत न्यायाधीश पंकज जैन ने कहा कि मेयर चुनाव के दौरान पूरी पूरी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम की जमीन पर किया गया कब्जा एस्टेट विभाग ने हटाया

अमृतसर, 7 अप्रैल(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ते पिंड फताहपुर में राजनीतिक प्रभाव के चलते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *