Breaking News

अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़:15 मरीज बुरी हालत में मिले, न डॉक्टर न मेडिकल सुविधा

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।

अमृतसर, 22 फरवरी: कमिश्नरेट पुलिस के थाना छेहरटा ने रोज एवेन्यू, काले घनुपुर स्थित किराए की कोठी में चल रहे अवैध नशा मुक्ति केंद्र का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर बिना किसी सरकारी अनुमति के चल रहे इस केंद्र से 15 व्यक्तियों को बाहर निकाला।मुख्य संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राणा प्रताप सिंह (निवासी न्यू अंतरयामी कॉलोनी, सुल्तानविंड रोड) के रूप में हुई है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार, इस केंद्र में नशा छुड़ाने के बहाने भोले-भाले युवकों को बंधक बनाकर रखा गया था। संचालक उनके परिवारों को डरा-धमकाकर मोटी रकम की वसूली कर रहे थे।

छापेमारी के दौरान मौके पर न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही कोई मेडिकल सुविधा उपलब्ध थी, जिसके कारण वहां भर्ती किए गए लोगों की हालत काफी गंभीर पाई गई। तत्काल कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन कार्यालय की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सभी 15 व्यक्तियों को सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में शिफ्ट किया गया।

जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी राणा प्रताप सिंह तीन साथियों सरबजीत सिंह उर्फ सन्नी, हरप्रीत सिंह और दिलप्रीत सिंह के साथ मिलकर केंद्र को चला रहा था। पुलिस ने थाना छेहरटा में BNS की विभिन्न धाराओं (318 (4), 223, 127(2), 351 (1), 3(5)) के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

डिटेक्टिव रविंदरपाल सिंह संधू, एडीसीपी सिटी-2 श्रीविनेला (आईपीएस ), एसीपी पश्चिमी शिवदर्शन सिंह और एसएचओ लवप्रीत सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अवैध नशा मुक्ति केंद्रों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पोकसो एक्ट के तहत दोषी को 20 साल की सज़ा

अमृतसर, 19 फरवरी(राजन):एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज एक्सक्लूसिवली पोकसो के मामले (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *