Breaking News

अमृतसर के होटल-रेस्टोरेंट कारोबार को बचाने के लिए सांसद औजला ने पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र:कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई जारी रखने की मांग

अमृतसर, 10 मार्च:अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने देश के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर अमृतसर और पंजाब में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई जारी रखने की मांग की है। आज इस मामले को लेकर लोकसभा के बाहर भी विपक्षी सांसदों की ओर से प्रदर्शन किया गया।

सांसद औजला ने अपने पत्र में कहा कि हाल ही में देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण अमृतसर के होटल, रेस्टोरेंट और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि अमृतसर भारत के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां रोजाना लाखों श्रद्धालु और पर्यटक श्री हरमंदिर साहिब , जलियांवाला बाग, वाघा बॉर्डर, राम तीर्थ मंदिर और दुर्गियाना मंदिर जैसे पवित्र व ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचते हैं। ऐसे में शहर की अर्थव्यवस्था काफी हद तक पर्यटन पर निर्भर है।

औजला ने पत्र में लिखा कि अमृतसर एक सीमावर्ती जिला है, जहां औद्योगिक विकास सीमित है और बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका होटल, ढाबों, लंगरों, मोटल और कैटरिंग जैसे कारोबारों से जुड़ी हुई है। अगर कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई कम या बंद की जाती है तो इससे न केवल कारोबार प्रभावित होगा बल्कि शहर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

सांसद ने केंद्रीय मंत्री से अपील की कि अमृतसर की धार्मिक और पर्यटन महत्व को देखते हुए शहर के लिए कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई में विशेष छूट या प्राथमिकता दी जाए, ताकि पर्यटन उद्योग और स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी पर कोई असर न पड़े।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के हस्तक्षेप से लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को होने वाली असुविधा से बचाया जा सकता है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंटरनेशनल विमेंस डे के मौके पर पंजाब सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का धन्यवाद करते हुए महिला विधायक। अमृतसर, 8 मार्च :पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *