
अमृतसर, 21 मार्च :भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ आज सायं आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने वाले गगन सिंह रंधावा के पीड़ित परिवार से सांत्वना प्रकट करने पहुंचे तथा उन्होंने पार्टी की तरफ से इंसाफ की लड़ाई में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

अमृतसर से कांग्रेसी सांसद गुरजीत सिंह औजला भी गगन सिंह रंधावा के परिवार से सांत्वना प्रकट करने पहुंचे। सांसद औजला ने परिवार को इंसाफ दिलवाने का पूरा आश्वासन दिया।
सुखबीर बादल डॉ गगनदीप रंधावा के परिवार से दुख बांटने पहुंचे
सुखबीर सिंह बादल अमृतसर साहिब में डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा के घर परिवार से अपना दुख बांटने पहुंचे और पता चला कि पुलिस परिवार के बयानों पर FIR दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। बादल ने पंजाब के डीजीपी से भी बात की है और कहा जब तक पुलिस FIR दर्ज नहीं करती, मैं यहीं रहूंगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News