
अमृतसर, 23 अप्रैल:नगर निगम अमृतसर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के हुए चुनाव में कथित थक्केशाही को लेकर कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी द्वारा हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका पर अगली सुनवाई 25 मई को होगी।कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी द्वारा 28 जनवरी 2025 को माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में मामला दायर किया था। इस याचिका में मांग की गई है कि नगर निगम अमृतसर के मेयर पद के चुनाव को दोबारा करवाया जाए।इस मामले को लेकर आज पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की डबल बेंच में पार्षद विकास सोनी के वकीलों द्वारा सुनवाई के लिए अगली तारीख की मांग करने पर कोर्ट द्वारा 25 मई की तारीख निर्धारित कर दी गई।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News