Breaking News

जालंधर डिवीजन के आयुक्त एवं सचिव, जनसंपर्क विभाग ने श्री दरबार साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेका

अमृतसर, 2 मई :जालंधर डिवीजन के आयुक्त तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पंजाब के सचिव रामवीर, आई.ए.एस. ने आज श्री दरबार साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर, अमृतसर में मत्था टेका। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी जसप्रीत कौर भी उपस्थित थीं।

सचिव रामवीर ने आज प्रातः सबसे पहले श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और सर्वजन के कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने गुरबाणी कीर्तन भी श्रवण किया। इसके उपरांत वे श्री दुर्गियाना मंदिर गए, जहां उन्होंने मत्था टेका, पावन दर्शन किए और श्री हनुमान जी की आरती में भी भाग लिया।

इस अवसर पर श्री दुर्गियाना तीर्थ समिति की अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मी चावला द्वारा सचिव रामवीर तथा उनकी धर्मपत्नी को सम्मानित किया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसरी कुलचे को जी.आई. टैग दिलाने के लिए समन्वय समिति के गठन संबंधी 19 जून को होगी अहम बैठक

अमृतसर, 17 जून: पंजाब सरकार के फूड प्रोसेसिंग विभाग द्वारा अमृतसरी कुलचे को भौगोलिक संकेतक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *