Breaking News

दरबार साहिब की ओर जाने वाली चार राडियल रोड का निर्माण कार्य अगले सप्ताह होगा शुरू : विधायक डॉ अजय गुप्ता

नगर निगम कमिश्नर व निगम अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। 

अमृतसर, 9 मई (राजन गुप्ता) : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने हलके के विकास कार्यों को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल और नगर निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग दौरान चल रहे विकास कार्य और आने वाले दिनों में शुरू होने जा रहे विकास कार्यों के संबंध में विस्तार पूर्वक बातचीत की गई। विधायक डॉ गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि श्री दरबार साहिब की ओर जाने वाली चार राडियल रोड का निर्माण कार्य अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इन 4 सड़कों को पूरी तरह से हेरिटेज लुक देकर बढ़िया बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन 4 सड़कों से प्रतिदिन लगभग 1 लाख श्रद्धालु श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए आते हैं।

कैरो मार्केट पार्किंग कंपलेक्स का कार्य तेजी से पूरा करवाया जाए

नगर निगम कमिश्नर व निगम अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। 

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने नगर निगम कमिश्नर और निगम अधिकारियों के साथ केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य में तेजी लाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैरो मार्केट पार्किंग कंपलेक्स का कार्य तेजी से पूरा करवाया जाए। ताकि लोगों को वाहन पार्किंग करने की सहूलत मिल सके। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पार्किंग की समस्या होने से ट्रैफिक व्यवस्था खराब चल रही है।

विकास कार्य की जल्द टेंडर प्रक्रिया की जाए

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि रंगला पंजाब प्रोजेक्ट के तहत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 करोड़ रुपयो  के विकास कार्य करवाने की मंजूरी मिल चुकी है। इन विकास कार्यों के जल्द ही एस्टीमेट बनवाकर अगले सप्ताह टेंडर जारी कर दिए जाएं। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट (सासकी) के तहत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लगभग 23 करोड़ रुपयो की लागत से विकास कार्य करवाने की मंजूरी मिल चुकी है। विकास कार्यों की भी टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में बेहतर सीवरेज व्यवस्था, नियमित जलापूर्ति, सड़कों का निर्माण, बेहतर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण, पार्कों का नवीनीकरण किया जाए।

निगम अधिकारी आने वाले दिनों में विकास कार्य शुरू करवाए

नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों में विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहब की और जाने वाली चार राडियल रोड का निर्माण कार्य आने वाले दिनों में तेजी से शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में लगभग 4 करोड़ रुपयो  के विकास कार्यों के वर्क आर्डर जारी कर दिए हुए हैं। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि विधायक डॉ अजय गुप्ता द्वारा बताए गए विकास कार्यों को आने वाले दिनों में शुरू करवाया जाए।

बैठक में सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संदीप सिंह, एक्सियन मनजीत सिंह, एम एच ओ  डॉ. योगेश अरोड़ा, सचिव सुषांत भाटिया, एस्टेट अधिकारी  धर्मिंदरजीत सिंह, एसडीओ अशोक कुमार, एसडीओ  गुरप्रीत सिंह सहित नगर निगम के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में नगर निगम पूरी तरह से फेल : शहर में लग रहे गंदगी के ढेर ; कंपनी भी कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार नहीं कर रही कार्य

अमृतसर, 15 जून: शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम द्वारा ठीक ढंग से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *